उज्जैन , सितंबर 19 -- उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं अतिथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राज्यपाल श्री सिंह के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित