देहरादून , जून 25 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला अंतर्गत बिजराकोट क्षेत्र में गुरुवार को एक यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने प्रारम्भिक जानकारी देते हुए बताया कि आज अपराह्न 2:36 बजे दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार, सारी गांव से लगभग सात-आठ किमी ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में एक यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना देने वाले कॉलर प्रवीन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित