बागेश्वर , अप्रैल 05 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई, जिससे क्षेत्र में हल्की दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 11:47 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र 30.047 उत्तरी अक्षांश और 79.901 पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित