देहरादून , मई 19 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया है।

वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

उनकी पुत्री एवं राज्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की।

राज्य गठन के बाद श्री खंडूरी ने चौथे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उसके बाद दुबारा उन्हें छठे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। वर्ष 1990 में वह सेना की इंजीनियर कोर से मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने लोकसभा का टिकट पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से दिया। केंद्र में श्री वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व वाली सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दायित्व भी दिया गया। वह ईमानदार मिजाज के नेताओं में शुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित