देहरादून , मई 12 -- मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार अपराह्न उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने आज तीन बजे से शाम छह बजे अर्थात अगले तीन घंटों में तेज हवाओं और आंधी चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय राज्य के बागेश्वर,चमोली और पिथोरागढ़ जिले के कुछ स्थानों यथा- बद्रीनाथ, जोशीमठ, द्रोणगिरि, मुनस्यारी, दारमा, रिलकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट के आस पास के क्षेत्रो में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बिजली गिरने, ओले गिरने और आंधी चलने का अनुमान जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित