देहरादून , सितम्बर 27 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बार फिर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। समाचार लिखने तक लगभग सभी स्थानों पर लगातार हल्की से भारी बारिश हो रही है।

आज सुबह एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटों अर्थात 27 सितम्बर प्रातः 10:49 बजे से 28 सितम्बर प्रातः 10:49 बजे तक जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा अथवा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाएं एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित