देहरादून , अगस्त 06 -- उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है और राज्य के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अलर्ट गुरुवार पूर्वाह्न 11:12 बजे से शुक्रवार पूर्वाह्न 11:12 बजे तक जारी रहेगा। राज्य के चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा टनकपुर, लोहाघाट, हल्द्वानी, रामनगर, कोटद्वार, लक्सर, रूड़की, देवप्रयाग, सोनप्रयाग, केदारनाथ, पुरोला, गंगोत्री, बेरीनाग , मुनस्यारी तथा कुछ क्षेत्रों में बिजली कड़कने और अतिवृष्टि एवं तूफ़ान का भी अनुमान जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित