नयी दिल्ली , जुलाई 10 -- कांग्रेस ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के प्रति लोगों में हताशा तथा नाराजगी है और जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुक्रवार को पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के हवाले से कहा कि उन्होंने पिछले दो दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस के विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राजनीतिक मामलों की समिति, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें की गईं हैँ।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी के सभी नेता आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं और कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा विश्वास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित