नैनीताल 04अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में पर्यटक नगरी नैनीताल में शनिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
यहां का मौसम शुक्रवार को भी दिन भर नगर में बादल छाये रहे। यहां पहुंचे सैलानियों को यहां का बदला हुआ मौसम लुभा रहा है। पर्यटक नगर के साथ ही आसपास के पर्यटक स्थलों मैं पहुंच कर मौज मस्ती कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित