देहरादून , मई 13 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से देहरादून स्थित लोक भवन में भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने के लिए राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में श्री गोदियाल के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित