देहरादून , जुलाई 14 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून स्थित गांधी मैदान में 17 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "छात्रों की गूंज" रैली को नगर निगम द्वारा शुल्क जमा होने के बावजूद अनुमति नही देने के मामले में प्रशासन को चुनौती दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार शाम इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया है, "आदरणीय साथियो, जैसा कि आप सभी विदित हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित