देहरादून , सितम्बर 27 -- उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लगातार बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और अभियुक्तों को पकड़ने में की त्वरित कार्यवाही ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
इस वर्ष 19 से 26 सितम्बर तक मात्र एक सप्ताह मे 1930 कंट्रोल रुम के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कराते हुये साइबर अपराध पीड़ितो की 73 लाख रुपये की धनराशि सुरक्षित कराई गई है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश किये गये हैं। जिसके क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रुम को साइबर अराध पीड़ितो की धनराशि को होल्ड बचाये जाने की त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि साईबर हेल्प लाईन से देहरादून मे बीते 19 सितम्बर को निर्मला भट्ट निवासी पिथौरागढ ने अपने साथ 93130 रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत त्वरित कार्यवाही कर, शिकायतकर्ता की 56054.39 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी। जबकि 23 सितम्बर को गीता देवी निवासी झनकईया जनपद उधमसिंहनगर द्वारा 188000 रूपये की धोखाधडी की शिकायत पर 71973.08 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
श्री सिंह ने बताया कि इसी तरह 22 सितम्बर को कार्तिकेय निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ 50000 रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई। जिनकी 49999 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी। इसके बाद 24 सितम्बर को अतुल रावत निवासी ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा झांसा देकर दो लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। इस प्रकरण ठगी गई धनराशि में से 1 लाख 33 हजार 408.72 की राशि को संदिग्ध बैंक खातों में तुरंत फ्रीज करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह विजय अरोरा निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून के 56502 रूपये की धोखाधडी की पूरी धनराशि होल्ड कराई गयी।
एसएसपी ने बताया इसके अलावा, बबली देवी निवासी बागेश्वर जनपद द्वारा झांसा देकर 97500 रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन मे नियुक्त टीम ने त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, शिकायतकर्ता की 86101.02 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित