रामनगर , जनवरी 21 -- उत्तराखंड के रामनगर के फाटों पर्यटन जोन में मौसम के बदलाव ने जंगल में रह रहे वन्यजीवों के लिए राहत लेकर आया है।
धूप निकलने के बाद जंगलों में फिर से रौनक लौट आई है। ठंड कम होने से वन्यजीव अब खुलकर अपने प्राकृतिक आवासों में विचरण करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में फाटों पर्यटन जोन के मालकुंड क्षेत्र से एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ दृश्य सामने आया है, जहां एक तालाब (वाटर होल) पर हाथी अपने बच्चों के साथ पानी पीते हुए दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित