देहरादून , जुलाई 25 -- उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला महानगर देहरादून की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
शनिवार को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर और नवनियुक्त महामंत्री गोविंद मोहन ने संयुक्त रूप से नई टीम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर एवं संगठन मंत्री जीएस आनंद के मार्गदर्शन और सहमति से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनोद कपूर, गुरप्रीत छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत कुकरेजा, अरुण खरबंदा और जेएस बग्गा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर गोविंद मोहन को नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री पद पर दिलबाग सिंह, कृष्ण शर्मा, बिट्टू कोचर और रवि वोहरा को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र घई को सौंपी गई है। सचिव पद पर विवेक भंडारी, जसवीर सिंह चावला, एडवोकेट विजयेश भाटिया, अमरीश दुग्गल और अंकुर मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद पर कुलवीर सिंह, सुभाष भल्ला, दीपक जेट्ठी और वीरेंद्र सेठी को जिम्मेदारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित