देहरादून , अक्तूबर 10 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शनिवार देर शाम भूकम्प के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज रात्रि 08:07 बजे उत्तरकाशी जनपद में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकम्प के झटके महसूस होने की सूचना के बाद समस्त तहसीलों एवं थाना और चौकियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जनपद में भूकम्प से किसी प्रकार की जन-धन की क्षति होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहसील मोरी और पुरोला में भूकम्प के झटके महसूस नही हुये हैं। जनपद में कुशलाता है।

दूसरी ओर, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में भूकम्प की तीव्रता 4.2 डिग्री सेल्सियस थी जो 30.744 उत्तरी अक्षांश और 78.414 पूर्वी देशांतर पर 11 किलोमीटर गहराई में केंद्रित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित