उत्तरकाशी , मई 21 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में कल देर रात ज्ञानसू-साल्ड रोड स्थित बासुगांव के समीप जंगल में आग लग गयी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड, वन विभाग, दमकल सेवा और एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित