देहरादून , जुलाई 07 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के लिए छात्रावास बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री को दिए पत्र में श्रीश्री चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना किया जाना जरूरी है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। यहां कंन्द्रीय विद्यालय की क्षेत्रीय जनता की बहुत पुरानी मांग है। इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय खुलने से उत्तरकाशी व टिहरी के गरीब छात्रो को सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त होगी। साथ ही इस सीमान्त क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता द्वारा कई वर्षों पूर्व से केन्द्रीय विद्यालय की मांग की जा रही है, सीमान्त व पहाडी क्षेत्र होने के कारण यहां पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जाती है तो यह जनभावनाओं का सम्मान होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सचिव विधालयी शिक्षा को निर्देश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित