पटना, अक्टूबर 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा है कि केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' छोटे शहरों को बड़े अवसरों से जोड़ने और देश में हवाई यात्रा को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' खाते पर जारी संदेश में योजना के दस वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोगों के बीच संपर्क बढ़ा है, क्षेत्रीय विकास को गति मिली है और रोजगार एवं आर्थिक अवसरों के नए रास्ते खुले हैं।

श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि उड़ान योजना के दस वर्षों में 1.72 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की है, जबकि 687 क्षेत्रीय हवाई मार्गों का संचालन किया गया है। उन्होंने इसे देश के छोटे शहरों और अपेक्षाकृत कम हवाई संपर्क वाले क्षेत्रों को प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित