उज्जैन , सितंबर 14 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा गहन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिए जा रहे हैं।

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों में करीब 500 यात्रियों से 1.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

उन्होंने बताया कि थूकने और पान-गुटखे के दाग से बचाव के लिए स्टेशन परिसर के करीब 6,663 वर्ग फीट क्षेत्र में नैनो कोटिंग की जा रही है। इससे सतहों पर गंदगी और दाग कम लगेंगे तथा सफाई में सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित