उज्जैन , जुलाई 27 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद थाना पुलिस ने एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए लगभग 33 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खाचरौद निवासी एक परिवार मुंबई घूमने गया हुआ था। इसी दौरान 18-19 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिजनों की शिकायत पर खाचरौद थाने में अपराध क्रमांक 268/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित