उज्जैन , सितंबर 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अपने पैतृक मकान पर गैती चलाकर मकान को हटाने के कार्य का शुभारंभ किया।

सिंहस्थ महापर्व-2028 को देखते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन में पुराने शहर के विभिन्न आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ हुई है।

इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं विकास कार्य पर राज्य शासन द्वारा करीब 9.80 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित