उज्जैन , मई 30 -- देश की सबसे पुरानी नगरियों में से एक धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध एवं प्राचीन 12 मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए 200 करोड रुपए के 'टेंपल ब्रांड' जारी किए जाएंगे।
शनिवार को संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की वर्चुअल उपस्थिति और कलेक्टर आगर - मालवा प्रीति यादव की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थिति में प्राचीन कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनी आश्रम, नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर, अंगारेश्वर महादेव मंदिर, मां भूखी माता मंदिर, माँ गढ़कालिका मंदिर, सिद्धवट मंदिर, मां बगलामुखी माता मंदिर , आगर-मालवा और अन्य मंदिरों के लिए 'टेंपल बॉन्ड' जारी करने सम्बंधित आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
संभागायुक्त सिंह ने बैठक में निर्देश दिए गए कि 'टेंपल बॉन्ड' जारी करने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी करे जिससे 31 जुलाई तक 'टेंपल बॉन्ड' लॉन्च किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन और जीर्णोद्धार के लिए 1100 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा। जारी राशि में से 200 करोड़ रुपये के 'टेंपल बॉन्ड', 275 करोड़ रुपए अर्बन चैलेंज फंड और 625 करोड़ रुपए बैंकों के माध्यम से प्राप्त होंगे। 'टेम्पल बॉन्ड' 10 वर्ष के लिए जारी किये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित