उज्जैन , मार्च 30 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने उज्जैन-इंदौर ग्रीनफील्ड मार्ग और उज्जैन-जावरा नवीन मार्ग के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने एमपीआरडीसी अधिकारियों की बैठक में साप्ताहिक लक्ष्य तय कर तेजी से कार्य पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आरओबी, सेतु और अन्य अधोसंरचना कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसे में निर्माण एजेंसियां कार्य शीघ्र प्रारंभ करें।
संभागायुक्त ने शहर के फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही भार्गव नगर से दो तालाब के बीच बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित