नयी दिल्ली , अगस्त 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान की सफल यात्रा के बाद रविवार देर रात किर्गिज़ गणराज्य की राजधानी बिश्केक पहुंचे जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
बिश्केक हवाई अड्डा पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। किर्गिज़ गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष और राष्ट्रपति के प्रशासन के प्रमुख, कासिमालियेव आदिलबेक अलेशोविच ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया ।
प्रधानमंत्री के स्वागत में हवाई अड्डे पर एक पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य की प्रस्तुति की गई। होटल में उनके स्वागत के लिए आए भारतीय समुदाय के लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाये।
एससीओ शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर संवाद तथा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दस सदस्य देशों, पंद्रह साझेदार देशों और दो पर्यवेक्षक देशों का संगठन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित