नयी दिल्ली , मार्च 20 -- उच्चतम न्यायालय ने निर्देशक सुजॉय घोष को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। सुजॉय घोष ने अपनी फिल्म 'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह' की पटकथा चोरी होने के आरोपों के खिलाफ याचिका दायर की थी।

न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने झारखंड के हजारीबाग स्थित निचली अदालत में लंबित इस कार्यवाही को पूरी तरह समाप्त करने का आदेश दिया है।

हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि विद्या बालन अभिनीत फिल्म "कहानी" का सीक्वल 'कहानी 2' ने उनकी 'सबक' नामक पटकथा का कॉपीराइट उल्लंघन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित