देवरिया, अप्रैल 22 -- उच्चतम न्यायालय के पारित आदेश पिंकी बनाम उ.प्र. राज्य में पारित आदेश के अनुपालन में मानव तस्करी की रोकथाम विषय पर बुधवार को जिला स्तरीय रिब्यू की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि यहां कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चतम न्यायालय, प्रकरण पिंकी बनाम उ0प्र0 राज्य में पारित आदेश के अनुपालन मे मानव तस्करी (विशेषकर बाल तस्करी) की रोकथाम विषय पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता मे गठित ''जिला स्तरीय रिब्यू कमेटी'' की अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) राजेश सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सदस्य सचिव के द्वारा जनपद में बाल तस्करी को रोकने के लिये समस्त सम्बन्धित विभागो से आपसी समन्यवक बनाकर कार्य करने के सुझाव दिये गये तथा विशेषकर थाना ए.एच.टी.यू. पुलिस विभाग एवं श्रम विभाग को विशेष रूप से सजग रहने एवं निगरानी रखने के विचार व्यक्त किये गये। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियमित आपसी विभागीय बैठको में उक्त विषय पर चर्चा/प्रचार-प्रसार कराये जाने की निर्देश दिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित