चंडीगढ़ , जून 16 -- हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नगर पालिका उचाना के सचिव अशोक कुमार को 32 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, महालक्ष्मी को-ऑपरेटिव सोसायटी, खटकर की 16 लाख रुपये की सुरक्षा राशि नगर पालिका उचाना में जमा थी। इस राशि को जारी करने के बदले सचिव अशोक कुमार ने 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 32 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपी को चिन्हित राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित