नैनीताल , नवंबर 7 -- उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का शनिवार तड़के दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नैनीताल, कुमाऊं मंडल और पूरे राज्य के आंदोलनकारियों तथा जनसंगठनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी प्रो. सावित्री जंतवाल और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जंतवाल स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर शाम तक नैनीताल लाया जा रहा है और उनका अंतिम संस्कार भीमताल स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित