हाजीपुर, मई 06 -- ूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, दानापुर में ''मेन्सुट्रुअल हाइजीन'' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ''पुलकित पंख'' का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संबंधित विषय को मनोरंजक ढंग से छात्राओं को समझाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मासिक धर्म विषय पर डॉ. श्रेया झा ने सभी छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी, शारीरिक तथा मानसिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए उचित परार्मश दिया तथा इससे संबंधित सभी भ्रांतियों का निवारण किया ।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता सिंह ने सभी छात्राओं से इस विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर उनके मन से संकोच और भय को दूर किया तथा नए आत्मविश्वास का संचार किया।इस रेलवे स्कूल में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन श्रीमती सुनीता सिंह ने किया।इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती निशी देव भी उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम के समापन पर 150 से अधिक छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन तथा फुड पैकेट वितरित किया गया । इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्षा श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह तथा कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं तथा महिला कल्याण संगठन, दानापुर की कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित