ग्रेटर नोएडा , दिसंबर 13 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दो अलग-अलग सड़क मार्ग पर शनिवार को घने कोहरे के कारण तकरीबन 12 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई।
आज ठंड के साथ अचानक बढ़े घने कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर और समाधिपुर फ्लाईओवर पर एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए, एक्सप्रेस वे मार्ग पर घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने की वजह से कई वाहनों में टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई, इस सड़क हादसे के कारण करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लगा गया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क दुर्घटना में वाहन टकराने और चालकों एवं सवारियों की आवाजें सुनकर पास में बसे गांव के स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे जहां उनके द्वारा बचाव के कार्य करते हुए नजदीकी पुलिस और हाईवे के टोल कर्मचारियों को दी गई, सड़क हादसे की सूचना पर तत्काल दादरी थाना पुलिस और (एनएचएआई) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां और कोई सड़क दुर्घटना न हो इसके मद्देनजर पुलिस और अन्य कर्मचारियों द्वारा घटस्थल की तरफ आने वाले मार्ग स्थित टोल पर सूचना देकर पहले यातायात को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया। जिसके पश्चात टोल मैनेजमेंट द्वारा क्रेन एवं हाइवा की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य सड़क मार्ग से हटवाकर किनारे लगवाया गया, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके द्वारा पहले ही कुछ क्षतिग्रस्त वाहनों के चालकों और अन्य सवारियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया था।
गांव के स्थानीय लोगों की सूझबूझ चलते घटनास्थल पर अन्य कोई हादसा न हो दूर खड़े होकर पास आने वाले वाहनों को सचेत किया जा रहा था,जहां गांव के स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों ने द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया,गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी भी वाहन चालक और सवारियों को गंभीर छूटें नहीं आई जहां पुलिस द्वारा मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार किया गया।।
पुलिस द्वारा इसके उपरांत यातायात सामान्य रूप से संचालित किया गया।
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए गति सीमा के दिशा निर्देश जारी किए गए जिसमें पुलिस ने सूचना देते हुए कहा कि बढ़ती शीत ऋतु में कोहरे, धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के दृष्टिगत यमुना एक्सप्रेस वे, नोएडा,ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, नोएडा एलिवेटेड रोड और जिले के अन्य सड़क मार्गों पर दिसंबर से लेकर फरवरी 2026 तक सभी वाहनों की अधिकतम गति सीमा तय की जाती है। जिसके तहत अधिकतम गति सीमा हल्के वाहनों की 75 किमी प्रति घंटा यमुना एक्सप्रेस-वे पर निर्देशित की गई, भारी वाहनों की 60 किमी प्रति घंटा तय की गई, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी प्रति घंटा अधिकतम गति सीमा, वहीं भारी वाहनों के लिए 50 किमी प्रति घंटा, नोएडा के विभिन्न एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों की 50 किमी प्रति घंटा अधिकतम गति सीमा,भारी वाहनों की 40 किमी प्रति घंटा के दिशा निर्देश जारी कर वाहन चालकों, एवं वाहन स्वामियों से यातायात पुलिस द्वारा अपील की गई कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से मार्गो पर निर्धारित की गई अधिकतम गति सीमा के अनुसार वाहनों का संचालन करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित