बेंगलुरु , जून 17 -- कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे को ''कसा (कचरा) निरुपित करते हुए कहा है कि वह किसी जवाब के लायक नहीं हैं।

श्री ईश्वरप्पा ने श्री खरगे की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कामकाज और उसकी कानूनी वैधता पर सवाल उठाने के संदर्भ में की। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को संगठन की कानूनी वैधता के बारे में विवरण मांगने वाले उनके बयान का जवाब नहीं देना चाहिए था। संघ और उसके कामकाज पर सवाल उठाने के लिए श्री खरगे पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "वह कसा (कचरा) हैं। वह किसी जवाब के लायक नहीं हैं।"उन्होंने श्री खरगे पर प्रचार के लिए आरएसएस को लक्ष्य बनाने का आरोप लगाया और उन्हें चुनौती दी कि अगर उन्हें लगता है कि संगठन ने कोई कानून तोड़ा है तो वह कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंनेकहा, "वह आरएसएस पर सवाल उठाने वाले कौन होते हैं , अगर गृह मंत्री के तौर पर उनके पास अधिकार है, तो उन्हें बयानों और चिट्ठियों के ज़रिए प्रचार पाने के बजाय कानून के मुताबिक काम करना चाहिए।" उन्होंने आरएसएस का बचाव करते हुए कहा कि संघ से जुड़े सैकड़ों ट्रस्ट और संगठन सही तरीके से पंजीकृत हैं और जब भी ज़रूरत पड़ी, उन्होंने अधिकृत एजेंसियों को जवाब दिया।

श्री ईश्वरप्पा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को दिए गए सुरक्षा कवर को भी सही ठहराया और कहा कि एक वैश्विक संगठन के प्रमुख होने की वजह से उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित