गोंदिया (महाराष्ट्र) , दिसंबर 04 -- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अलावा सभी बड़े राजनीतिक दलों ने गुरुवार को नागपुर के पास सलेकासा में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के मामले में कथित तौर पर शामिल सलेकासा नगर पंचायत की निर्वाचन अधिकारी मोनिका कांबले और अन्य कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने उप विभागीय अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामले चलाने की भी मांग की। श्रीमती कांबले पर आरोप है कि उन्होंने गलत रिपोर्ट दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रीमती कांबले ने चुनाव आयोग को गुमराह किया और आचार संहिता का उल्लंघन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित