तेहरान , सितंबर 02 -- ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में एक शादी समारोह में अमेरिकी हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने दी है।

एक सरकारी समाचार पोर्टल ने मंगलवार को श्री नफीसी के हवाले से कहा, "सिरिक काउंटी के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह पर अमेरिकी सैन्य हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हुए हैं।

ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा कि ईरान अमेरिकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित