वाशिंगटन , अगस्त 10 -- संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान ईरान कथित तौर पर वित्तीय मामलों, विशेष रूप से अपनी संपत्ति पर से पाबंदी हटाने को प्राथमिकता दे रहा है।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ आधे-अधूरे मन से बातचीत कर रहा है, जबकि ईरान की आर्थिक स्थिति कथित तौर पर बिगड़ रही है।
श्री वाल्ट्ज ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि ईरान अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से ज्यादा वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से डरता है। उनका कहना है कि ईरान बमबारी सह सकता है, लेकिन पैसे से जुड़े दबाव से ज्यादा परेशान होता है। इसलिए बातचीत में ईरानी बार-बार पैसों की ही बात करते हैं और अपनी सेना की चिंता कम करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प जब तेहरान पर दबाव की बात करते हैं, तो उनका बिल्कुल यही मतलब होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित