, April 4 -- तेहरान, 04 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) ईरान के सशस्त्र बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में इजरायल से जुड़े वाणिज्यिक पोत "एमएससी इशिका" पर ड्रोन से हमला किया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गयी। यह जानकारी इस्लामी रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दी।

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि " यहूदी शासन से संबद्ध एमएससी इशिका पोत को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गयी।"उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए थे। हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

इस बढ़ते तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रभाव पड़ा है, जो खाड़ी देशों से वैश्विक बाजार तक कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। क्षेत्र में तेल निर्यात और उत्पादन प्रभावित होने से कीमतों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित