माॅस्को , जनवरी 20 -- ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पश्चिमी प्रांत लोरेस्तान में अशांति फैलाने के आरोप में 132 लोगों को हिरासत में लिया है।

ईरान की संवाद समिति तस्नीम ने बताया कि आईआरजीसी ने सोमवार को ईरान यज़्द, सेमनान, रफसंजान और सिरजन प्रांतो में भी समन्वित अभियान चलाया। इन अभियानों का लक्ष्य उन लोगों को पकड़ना था, जिन्होंने अशांति फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

ईरान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख अहमद रज़ा रादान ने कहा कि अधिकारियों ने हालिया विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित शहरों में सुरक्षा बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां उन लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी रखेंगी, जिन्होंने अशांति के दौरान 'आपराधिक कृत्य' किए थे।

ईरान में दिसंबर 2025 के अंत में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे। इस महंगाई का एक बड़ा कारण राष्ट्रीय मुद्रा 'रियाल' का कमजोर होना है। ईरान के पूर्व शाह के बेटे रज़ा पहलवी के आह्वान के बाद आठ जनवरी से ये प्रदर्शन और तेज हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित