तेहरान , मार्च 05 -- ईरान ने गुरुवार को अमेरिका के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ के उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।
ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि उनके देश का एटम बम बनाने का कोई इरादा नहीं है।
इससे पहले श्री विटकॉफ ने ईरानी अधिकारियों के साथ हाल की बातचीत के बाद फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया कि ईरान को 60 प्रतिशत शुद्धता वाला 400 किलोग्राम यूरेनियम रखने पर "गर्व" है। उन्होंने कहा कि अगर इसे और बढ़ाया जाए तो यह लगभग 10 से 11 परमाणु बम बनाने के लिए काफी हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित