वाशिंगटन , अक्टूबर 04 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने का विचार लगभग त्याग ही चुका है।

श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि कच्चे तेल के दाम फिलहाल गिर रहे हैं जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से लगातार बढ़े गए थे।

श्री ट्रंप ने ओहायो में एक रैली में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, "तेल की कीमत कम हो रही है। तेल इस समय सस्ता है और बाइडेन प्रशासन के दौरान जितना था, उससे बहुत कम है। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया था।"उन्होंने कहा, "और आपको यह पता होना चाहिए कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने का विचार लगभग त्याग ही दिया है।"उल्लेखनीय है कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के इन आरोपों को हमेशा खारिज किया है कि वह परमाणु हथियार बना रहा है, हालांकि अमेरिका-इजरायल ने इसे आठ महीने पहले शुरू हुई जंग का एक प्रमुख कारण करार दिया था। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इस बात को दोहराया था कि उनका देश परमाणु हथियार नहीं बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित