तेहरान , अगस्त 11 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश ने दुनिया के सामने खुद को एक "कठिन और अजेय शक्ति" के रूप में साबित किया है तथा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर सभी को आश्चर्यचकित किया है।
श्री अराघची ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने उनसे कई बार कहा है कि ईरान ने "चमत्कार कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।"उन्होंने कहा, "किसी ने नहीं सोचा था कि ईरान इस तरह अमेरिका का मुकाबला कर सकता है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका को इजरायल, पश्चिमी देशों और कुछ अन्य देशों का समर्थन प्राप्त था, इसके बावजूद ईरान ने उसका सामना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित