, March 27 -- मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) ईरान की सेना ने हाइफ़ा में ईंधन और नौसैनिक सुविधाओं सहित रणनीतिक इजरायली ठिकानों पर ड्रोन से नए हमले किए हैं। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को दी।

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार, मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित