तेहरान , मई 18 -- ईरान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका के साथ चल रही परोक्ष कूटनीति 'एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया' है और दोनों पक्ष व्यापक शांति समझौते की शर्तों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका तक अपना ताजा रुख पहुंचाने में कामयाबी पायी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके लिए 'समय तेजी से निकल रहा है' और उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने तथा उसे इस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते को स्वीकार कर लेना चाहिए। इसका फिलहाल कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित