तेहरान , मई 08 -- ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने शुक्रवार सुबह अमेरिकी विध्वंसक जहाजों पर हमले किये।
ईरान का दावा है कि यह कार्रवाई संघर्ष विराम के उल्लंघन और उसके एक तेल टैंकर के खिलाफ अमेरिकी सेना की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई है।
यह घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह 'जास्क' के पास हुई। ईरानी नौसेना के अनुसार, जब अमेरिकी युद्धपोत 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' की ओर बढ़ रहे थे, तब आईआरजीसी ने जवाबी हमला किया। इस अभियान में ईरान ने एंटी-शिप बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ विस्फोटक वारहेड वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित