तेहरान , अगस्त 24 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान-चीन के बीच एक अधिक न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के निर्माण और बहुपक्षवाद, शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने में मदद करने की अपार संभावनाएं हैं।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 55 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लिखे एक लेख में श्री अराघची ने कहा कि ईरान-चीन संबंध अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत एक 'नये, गतिशील और दूरगामी चरण' में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों और ईरान पर बढ़ते क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद दोनों देशों के बीच सहयोग गहरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित