, March 27 -- मॉस्को, 27 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ टकराव के बाद फारस की खाड़ी के कई देश अपनी खुद की 'न्यूक्लियर शील्ड' (परमाणु सुरक्षा कवच) तैयार करेंगे।
श्री मेदवेदेव ने कहा, "इसके अलावा, मैं शायद अब कुछ हटकर बात कहूंगा, हालांकि लोग पहले से ही इस बारे में चर्चा कर रहे हैं -मुझे लगभग पूरा यकीन है कि खाड़ी देश, या कम से कम उनमें से कुछ देश, अब अपनी खुद की न्यूक्लियर शील्ड तैयार करेंगे।"श्री मेदवेदेव ने आगे कहा कि परमाणु हथियार बनाने के मुद्दे पर ईरान का रुख, ईरान के नए सर्वोच्च नेता और कई अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित