, Aug. 22 -- वॉशिंगटन, 22 अगस्त (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध की रणनीति अपनाने का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका अपने किसी भी सैन्य विकल्प को छोड़ रहा है।
जब पत्रकारों ने श्री ट्रंप से पूछा कि क्या ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध की रणनीति अपनाने से इस क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य विकल्प सीमित हो गए हैं, तो उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं।"डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि तेहरान ने वॉशिंगटन के साथ समझौता करने का मौका नहीं अपनाया और इसलिए अमेरिका इस इस्लामिक गणराज्य के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर आर्थिक कार्रवाई शुरू कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित