इस्तांबुल , जून 18 -- तुर्की के सरकारी प्रसारक टीआरटी ने विश्वकप मैच के दौरान ईरान और न्यूजीलैंड की टीमों के नामोंं की भ्रमित करने वाली कमेंट्री पर कमेंटेटर मूरत एक्रेम सिमेन को अपनी सूची से हटा दिया है।

टीआरटी ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि तुर्की मीडिया द्वारा मूरत एक्रेम सिमेन के रूप में पहचाने गए कमेंटेटर को जांच चलने तक अमेरिका में विश्व कप प्रसारण सूची से हटा दिया गया है। अब वह टूर्नामेंट के दौरान मैचों पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

तुर्की मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रसारण के शुरुआती मिनटों में सिमेन ने ईरान टीम के अटैकरों के नाम को न्यूजीलैंड का अटैकर बताया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ईरान की कार्रवाई के रूप में वर्णित किया। ग्रुप जी में सोमवार रात दोनों टीमों के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा।

टीआरटी ने कहा कि यह गलती उसके प्रसारण मानकों के तहत "अस्वीकार्य" है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित