, March 12 -- तेल अवीव 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायली सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कुछ दिन पहले ईरान की राजधानी तेहरान स्थित 'तालेघन' परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला किया है। इजरायल का कहना है कि ईरान इस केंद्र का इस्तेमाल अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने और परमाणु हथियार विकसित करने के लिए कर रहा था।

इजरायली सैन्य बयान के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के भीतर तालेघन परिसर को निशाना बनाया गया है। इजरायल का आरोप है कि इस केंद्र का उपयोग हाल के वर्षों में उन्नत विस्फोटकों को विकसित करने और 'अमाद प्रोजेक्ट' से संबंधित प्रयोगों के लिए किया जा रहा था। इजरायल 'अमाद' को ईरान का एक गुप्त परमाणु हथियार कार्यक्रम बताता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित