तेहरान , मई 18 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने युद्ध से हुए नुकसान को स्वीकार करते हुए सोमवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान उनके देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह देश 'मजबूती के साथ अपने राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम' हैअपने मंत्रिमंडल के कई सदस्यों की उपस्थिति में कार्यकारी एजेंसियों के साथ हुई बैठक में पेजेशकियान ने कहा, "ईरानी नेताओं को ऐसी किसी भी भाषा या आवाज से बचना चाहिए, जो फूट पैदा करती हो, लेकिन हमें हकीकत का भी सामना करना होगा। ऐसा नहीं है कि हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।"सरकारी टीवी पर प्रसारित अपने बयान में उन्होंने कहा, "नेतृत्व के पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को अपने समाज और अपनी जनता से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ बात करनी चाहिए।"कट्टरपंथी रुख को आगे बढ़ाने के बावजूद पेजेशकियान काफी हद तक यथार्थवादी भी रहे हैं। युद्ध के नुकसान, आर्थिक तंगी और साथ ही सरकार की कमियों को स्वीकार करने में वे सबसे मुखर आवाज रहे हैं, जो उन्हें ईरान के शीर्ष नेतृत्व में सबसे प्रमुख शख्सियतों में से एक बनाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित