ब्रुसेल्स , मार्च 02 -- यूरोपीय यूनियन (ईयू) की अध्यक्ष उर्सूला वान डेर लेयेन ने कहा है कि पश्चिम एशिया की स्थिति अब भी अस्थिर बनी हुई है, लेकिन ईरान के लंबे समय से पीड़ित लोगों के लिए एक नयी उम्मीद जगी है।

सुश्री लेयेन ने ये बातें यहां स्विट्जरलैंड के साथ एक नये सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही और उसके बाद इसे 'एक्स' पर साझा किया, जिसमें ईरान पर इजरायली-अमेरिकी हमले का समर्थन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित