, June 15 -- माॅस्को, 15 जून (वार्ता/स्पूतनिक) यूरोपीय संघ और अमेरिका, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की गिरती लोकप्रियता पर नज़र रखे हुए हैं और उन्होंने इस बात भी चिंता व्यक्त की है कि अगर श्री स्टारमर की जगह कोई इस पद पर आता है तो यूक्रेन और अमेरिका के साथ ब्रिटेन के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा। यह जानकारी 'पोलिटिको' अखबार ने सोमवार को मौजूदा एवं पूर्व अमेरिकी और यूरोपीय संघ के राजनयिकों के हवाले से दी।

मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने अखबार को बताया कि प्रधानमंत्री पद पर श्री स्टारमर की साख गिरी है और उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम से क्या उम्मीद करनी चाहिए ,इसका भी उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं है । अखबार के एक सूत्र ने कहा कि श्री स्टारमर यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने और व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए अलग पहचान रखते हैं जबकि नए नेता को यूक्रेन सरकार के प्रमुख के साथ संबंध बनाने में समय लग सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित